क्या होंगी 12वी की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा ?निर्णय आज
इस कोरोना काल और लॉकडाउन के समय में सबसे ज्यादा तकलीफे परिक्षर्थियों की बढ़ गई है। एक तरफ तो सरकार ने अपने एक बयान में यह साफ कर दिया है की 12वी की सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं पर आखिरी आदेश 1 जून के पहले तक बता दिया जाएगा । इसी संबंध में जो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है उस पर आज सुनवाई होगी। देखने वाली बात तो यह रहेगी की सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या आदेश जारी करेगा।
एनएसयूआई का शिक्षा मंत्रालय के बाहर धरना प्रदर्शन।
केंद्र सरकर से 12वी की परीक्षा रद्द करने की मांग ले कर कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई आज सिक्का मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा। कोरोना संकट को मद्दे नजर रखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई 12वी की परीक्षा रद्द करने की मांग पर डटा है।
पेपर टालने की नही सीधा स्थगित करने की मांग।
सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दाखिल की गई है उसके अनुसार जो स्थिति अभी वर्तमान में चल रही है वह परीक्षा के लिए बिलकुल भी अनुकूल नही है। और अगर परिक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया जाता है तो न्यू सेशन के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कई दिक्कतें आ सकती हैं। अतः याचिका में परीक्षाओं को डायरेक्ट रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया है।
स्टूडेंट्स ने लिखा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र।
सूत्रों की माने तो तकरीबन 400 से ज्यादा छात्रों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिख कर अपने विचार पेस की है। पत्र में लिखा गया है की परीक्षाओं के फिजिकल संचालन को टाल कर पिछले वर्ष की तरह ही कोई अन्य मूल्यांकन विधि से परीक्षाओं को संपन्न करवाया जाए। हालांकि एम ओ ई (MOE) के 1 अधिकारी की माने तो उन्हें मिले फीडबैक के अनुसार परीक्षाओं का होना तो निश्चित ही लग रहा है परंतु देखना यह होगा की सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।





0 टिप्पणियाँ