आखिर क्यों आ रहे है मौसम में ये बदलाव: जानिए ये है कारण।
पिछले कुछ दिनों में अपने मौसम में कई बदलाव देखे है। इनमे बरसात, बर्फबारी, और आंधी कई राज्यों में आम है। कई राज्यों ने भीसन बारिश का अनुमान लगाते हुए अपने लोगों को मौसम के प्रति सचेत कर दिया है। इस मई के महीने में मौसम में इतना बदलाव किसानों को डरा रहा है। आम तौर पर मई के महीने में इतनी बारिश बहुत कम देखने को मिलती है।
किन राज्यों में ज्यादा है प्रकोप।
आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश, बिहार , झारखंड ,राजस्थान और पंजाब में भारी बारिश के साथ आंधी की भी संभावना मौसम विभाग जता चुका है, और माना जा रहा है की इस बारिश का प्रकोप अगले 3 दिनों तक और इन राज्यों में तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों के लोगो को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
क्या वजह है इस बेमौसम बरसात का।
जानकारों की माने तो यह बरसात पश्चिमी विक्षोभ के लद्दाख के पूर्व में जाने का परिणाम है। एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। एक अन्य अनुमान यह है की भूमड्यरेखी हिंदमहासगर और अरब सागर के निचले भागों में भी एक चक्रवाती हवाओं का छेत्र बना हुआ है। यही कारण है की देश के ज्यादातर भागों में मौसम ने अपनी करवट बदली है।
मौसम के मिजाज से रहे सावधान।
इन दिनों मौसम के बदलाव की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस मौसम में अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि इस बदलते मौसम में ही लोगों को बुखार और जुखाम से जूझना पड़ता है। हालांकि लोगों को अपने आप को गरम रखने की जरूरत है इसलिए जितना हो सके उतना गरम चीजे खाए।
उत्तर प्रदेश में हुआ ज्यादा नुकसान।
इस बरसात से कई राज्यों में कुछ नुकसान हुए है पर उत्तर प्रदेश इससे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य के कई इलाकों में पेड़ों के गिरने से रास्ते जाम है। वही बिजली गिरने से तकरीबन दो दर्जन लोग घायल है और 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बिजली की तारों और खंभों के गिरने से बिजली सुविधा बेहाल है । माना जा रहा है की राज्य में अगले दो दिनों तक यही चलता रहेगा।
घर से निकलने से पहले ले लें जानकारी।
आप सब से अनुरोध है की घर से बाहर निकलते वक्त https://weather.com/ पर मौसम की जानकारी जरूर लें।




0 टिप्पणियाँ